Friday, 23 December 2011

लालू ने कहा की मेरे पैदा होने से पहले ही अंग्रेज भाग गये थे

लोकसभा में सरकार की ओर से पेश किए बहु-प्रतीक्षित लोकपाल विधेयक का राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कड़ा विरोध किया है। लालू ने इस बात के लिए सरकार का आभार जताया कि उनकी मांग को मानते हुए सरकार ने लोकपाल में अल्पसंख्यक आरक्षण की व्यवस्था कर दी है। लेकिन लोकपाल बिल को विस्तृत विचार-विमर्श के बाद ही लाया जाना चाहिए। बिल को हड़बड़ी में लाया जा रहा है।  लालू ने सरकार को सलाह दी कि वो बीजेपी के बहकावे में न आए। लालू ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुषमा की  सोच गलत है। लोकपाल कोई सरकारी नौकरी नहीं है। जो आरक्षण का गलत उपयोग होगा। लालू के मुताबिक मौजूदा लोकपाल बिल आनन-फानन में लाया गया है।
अन्ना पर हमला करते हुए लालू ने कहा कि ये देश आंदोलन से नहीं चलता है। अन्ना के मुताबिक लोकपाल बिल नहीं बन सकता। कानून बनाना संसद का काम है। आंदोलन के डर से कोई गलत लोकपाल बिल नहीं बननी चाहिए। लालू टीम अन्ना पर कड़ा वार करते हुए कहा कि ये हमें नचा रहे हैं। ये लोग लोकतंत्र को खत्म कर देंगे।
उन्होंने कहा कि वो सशक्त लोकपाल बिल का स्वागत करते हैं लेकिन ये बिल सशक्त नहीं है। इसमें चारों तरफ से कैंची चलाई गई है। इससे भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा। बिल सवाल उठाते हुए लालू ने कहा कि अगर पूर्व सांसद के खिलाफ सात साल बाद भी कोई शिकायत करता है तो उनके खिलाफ इस लोकपाल बिल में कार्रवाई का प्रावधान है। ये किसके कहने पर डाला गया, ये मांग तो टीम अन्ना ने भी नहीं की थी। 
लालू ने साफ शब्दों में  कहा कि न्यायपालिका लोकपाल से बाहर होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पूछा कि मीडिय़ा को लोकपाल के दायरे में क्यों लाया जा रहा है। साथ ही लालू ने प्रधानमंत्री और सीबीआई को लोकपाल से बाहर रखने की वकालत की।
आखिर में लालू ने कहा कि इस बिल को दोबारा स्टैंडिग कमेटी के पास भेजना चाहिए। लालू ने कहा सांसदों को गद्दार कहा जाता है। लालू ने मजाक करते  हुए कहा कि ‘हमारा जन्म 1948 में हुआ, हमारे आने से पहले अंग्रेज भाग गया’।

Thursday, 22 December 2011

'आमिर' बनेंगे डाकू


आमिर खान ने इससे पहले कई फिल्मो में  टपोरी का रोल तो  किया ही है और अब वह आदित्य चोपड़ा की आने वाली फिल्म  'धूम 3' में वह विलन का रोल कर रहे हैं।  क्या अब आमिर आपको डाकू के रोल में दिखेंगे? जी हां, मकबूल खान की आने वाली फिल्म 'चंबल सफारी' में आमिर एक डाकू का रोल करने वाले हैं। खबर है कि फिल्म में डाकू का रोल निभाने के लिए वह चंबल घाटी पहुंच गए हैं। 


जब इस बारे में मकबूल से बात की गई, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने करने से इंकार कर दिया। लेकिन इतना जरूर कहा, 'अभी इस बारे में चर्चा  करना जल्दबाजी होगी। फिलहाल मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि आमिर इस फिल्म का हिस्सा होंगे। यह एक तरह की ब्लैक कॉमिडी होगी।' मकबूल ने यह भी बताया कि फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह मध्य प्रदेश सरकार ने चंबल सफारी स्कीम के तहत डाकुओं का सेटलमेंट कराया। इसके तहत डाकुओं को टूरिस्ट गाइड बनाया गया है।

Wednesday, 7 December 2011

कप्तान कूल पर आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा और बढ़ाई गई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आतंकी हमले का खतरा है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार ने धोनी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

गुप्तचर ब्यूरो की सूचना के मुताबिक धोनी सहित कई प्रमुख हस्तियों पर लश्कर-ए-तैबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों की ओर से हमला किए जाने का खतरा है। इसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने धोनी की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया है। राज्य में रहते हुए कहीं आने-जाने की स्थिति में धोनी की सुरक्षा के लिए लगभग छह सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है।
 
इसके अलावा धोनी के रांची स्थित आवास के आस-पास सादी वर्दी में करीब छह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। धोनी इन दिनों वेस्ट इंडीज के साथ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्टेलिया दौरे के मद्देनजर आराम दिया जा रहा है। टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद से धोनी में रांची में ही रह रहे हैं।

Thursday, 29 September 2011

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से दूर रहेंगे मोदी



नई दिल्ली।। बीजेपी का भीतरी टकराव भी अब सामने आता जा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी में बढ़ते टकराव की चर्चा के बीच खबर है कि मोदी शुक्रवार से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस अहम बैठक से दूर रहने वाले वह पार्टी के एकमात्र बड़े नेता होंगे। हालांकि मोदी ने इसकी वजह नवरात्रि को बताया है। 

Tuesday, 27 September 2011

आज तक रामदेव की मौजूदगी में हुआ राजबाला का अंतिम संस्कार, गांव में बनेगी समाधि

सोनीपत. बाबा रामदेव की समर्थक राजबाला मलिक का अंतिम संस्कार आज यहां उनके गांव भाटान, गोहना रोड, सोनीपत (हरियाणा) कर दिया गया। इसमें भाजपा नेता सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और रामदेव व उनके सहयोगी बालकृष्ण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। राजबाला के पति ने कहा कि गांव में ही राजबाला की समाधि बनेगी। रामदेव ने राजबाला की मौत के सिलसिले में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ ...