भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आतंकी हमले का खतरा है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार ने धोनी की सुरक्षा बढ़ा दी है। गुप्तचर ब्यूरो की सूचना के मुताबिक धोनी सहित कई प्रमुख हस्तियों पर लश्कर-ए-तैबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों की ओर से हमला किए जाने का खतरा है। इसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने धोनी की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया है। राज्य में रहते हुए कहीं आने-जाने की स्थिति में धोनी की सुरक्षा के लिए लगभग छह सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है।
No comments:
Post a Comment